बोक्सा जनजाति के लोगों को आर्थिक सहायता के चेक बांटे

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को हल्दूखाता स्थित एवीएन स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस दौरान बोक्सा जनजाति के लोगों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर बोक्सा जनजाति के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और उनके समर्थकों ने जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजों के साथ लंबा संघर्ष किया। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा युगों तक प्रेरणा देती रहेगी। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2021 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को प्रतिवर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी, जिस पर संपूर्ण जनजातीय समुदाय ने गौरव का अनुभव किया था। इस मौके पर जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी जीसी गुणवंत, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, मनीराम शर्मा, अनीता आर्य, धर्मवीर गुसाईं, अमित भारद्वाज, नीरूबाला खंतवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *