जिपं अध्यक्ष ने किया चमाली में मेला स्थल सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण

पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने चमाली में देवी मंदिर में मेला स्थल के सुधारीकरण कार्य का लोकापर्ण किया। सोमवार को हुए कार्यक्रम में बोहरा का लोगों ने ढ़ोल नगाड़े व महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ स्वागत किया। बोहरा ने देवी मंदिर में मूर्ति स्थापना भी की। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा बोहरा ने लोगों की भावनाओं का आदर किया। लोगों ने बोहरा को अन्य गांव की समस्याओं से भी अवगत कराया। बोहरा ने ग्रामीणों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष बोहरा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिरेन्द्र बोहरा का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *