दिया भंडारी का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो के लिए चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग की कक्षा 10 की छात्रा दिया भंडारी ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिया का चयन कोटद्वार में आयोजित जिला स्तरीय शीतकालीन ताइक्वांडो प्रतियोगिता से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वह राज्य स्तर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।


दिया का चयन इंस्पायर अवार्ड 2024-25 के लिए भी हुआ है। इसके तहत उन्हें 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उसे प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय परिवार ने दिया को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने कहा कि छात्रा की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुनियाल ने कहा कि खेल और शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि दिया की माता हिमानी भंडारी पीटीए की अध्यक्ष है। इस अवसर पर पूर्व पीटीए अध्यक्ष जगमोहन डांगी, एसएमसी अध्यक्ष जसवीर रावत, ग्राम पंचायत प्रधान अशोक रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *