वायरल वीडियो की डीएम ने एसडीएम और सीएमओ को सौंपी जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पाबौ स्वास्थ्य केंद्र पर प्लास्टर को लेकर लापरवाही के मामले में वायरल हुए वीडियो पर जिलाधिकारी पौड़ी ने जांच के आदेश दिए है। जिलाधिकारी ने एसडीएम और सीएमओ की संयुक्त टीम को इस संबंध में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस मामले में देखा जा रहा है कि एक महिला ने हाथ पर एक गत्ता लगाया हुआ है। पाबौ स्वास्थ्य केंद्र पीपीपी मोड के तहत संचालित हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र होने के नाते यह मामला सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ रहा है। पौड़ी के जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आते ही इसकी जांच एसडीएम और सीएमओ की संयुक्त टीम से कराने के आदेश दे दिए गए है। जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। इधर, महंद्र इंद्रेश के पीआरओ पौड़ी प्रमोद चौहान ने पूछे जाने पर बताया कि पाबौ में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। लिहाजा महिला को पौड़ी के लिए रेफर किया गया था। लेकिन महिला के साथ आए तीमरदारों ने कहा कि वह देहरादून में अपना इलाज करवाएंगे। क्योंकि देहरादून की दूरी अधिक है लिहाजा स्थानीय पर स्वास्थ्य केंद्र पर हाथ पर सुरक्षा के लिए स्पोर्टिंग पट्टी बांध दी गई थी। सोशल मीडिया पर इसे गलत तरीके से उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *