उत्तराखंड

डीएम ने किया ब्रिटिश कालानी 52 डाठ नहर के जीर्णोद्घार कार्यों का निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

 

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने फतेहपुर स्थित ब्रिटिश कालानी 52 डाठ नहर के जीर्णोद्घार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 40 लाख से नगर के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्घार का कार्य किया जा रहा है। नहर के जीर्णोद्घार का कार्य पूरा होने से यह क्षेत्र पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा। जिससे क्षेत्र के लोगों की सिंचाई की समस्या के समाधान के साथ ही पर्यटकों के आवागमन से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
जिलाधिकारी ने बुधवार को विधायक प्रतिनिधि विकास भगत व अधिकारियों की मौजूद्गी में ऐतिहासिक 52 डाठ नहर के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिला प्लान से मिले बजट से 52 डाठ नहर को संरक्षित कर पर्यटक स्थल के रूप मे विकसित करने की योजना है। इस कार्य से यह स्थल बेहतर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा। विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नहर के हेड पुनर्निर्माण की भी मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को कार्य का निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी चंद्र शेखर जोशी से वार्ता कर 52 डाठ नहर के पास सफाई करने को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान चंदन पोखरिया, कुमाऊ मंडल विकास निगम के अवर अभियंता संजय जोशी, आर्किटेक्ट रक्षित कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!