डीएम ने नोडल अधिकारी नामित किए

Spread the love

सेवा, सुशासन एवं समर्पण के तहत 29 जुलाई तक चलेगें शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : प्रदेश में सेवा, सुशासन एवं समर्पण के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 04 से 10 जुलाई तक सेवा सप्ताह मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा बीते पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 29 जुलाई, 2026 तक विभिन्न स्थलों पर कैंप आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल नामित किया है।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार 04 जुलाई को क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि में कैंप/कार्यक्रम हेतु जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक को नोडल बनाया गया है। इसी तरह 05 जुलाई को विकासखंड कार्यालय ऊखीमठ आयोजित कैंप के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, 06 जुलाई को विकासखंड कार्यालय जखोली हेतु जिला पर्यटन अधिकारी, 07 जुलाई को विकासखंड अगस्त्यमुनि में प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र तथा 08 जुलाई को क्रीड़ा भवन अगस्त्यमुनि में आयोजित कार्यक्रम के लिए मुख्य कृषि अधिकारी को नोडल नामित किया गया है। 09 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज चोपड़ा में जिला युवा कल्याण अधिकारी, 10 को राजकीय इंटर कॉलेज भीरी में मुख्य चिकित्साधिकारी, 14 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज चंद्रनगर में जिला समाज कल्याण अधिकारी, 17 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज तिलकनगर में जिला पूर्ति अधिकारी तथा 20 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज कैलाशबांगर में जिला सूचना अधिकारी को कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 22 को राजकीय इंटर कॉलेज मनसूना, 23 को कविल्ठा में, 25 को प्राथमिक विद्यालय सारी, 27 को प्राथमिक विद्यालय हुड्डू तथा 29 जुलाई को पंचायत भवन भेतसेम में उक्तानुसार कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों को उनसे संबंधित गतिविधियों की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *