Uncategorized

दो बजे के बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने पर रोक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। प्रशासन ने दो बजे के बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही पड़ावों से भी 3 बजे के बाद यात्री धाम के लिए प्रस्थान नहीं कर सकेंगे। सुरक्षा कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन द्वारा केदारनाथ व पड़ावों पर यात्रियों के भोजन व रहने की व्यवस्था को लेकर भी जीएमवीएन को निर्देश दिए गए हैं।बीते दो दिनों में केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या एकदम बढ़ गई थी। इस दौरान बीते शुक्रवार व शनिवार को चार बजे तक भी सोनप्रयाग व गौरीकुंड से यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे, जिस कारण उन्हें देर रात्रि तक धाम पहुंचना पड़ा था। लेकिन अब, जिला प्रशासन ने सोनप्रयाग से दोपहर बाद 2 बजे यात्रियों को केदारनाथ से न छोडऩे के निर्देश दिए हैं। साथ ही जंगलचट्टी, भीमबली व लिनचोली से अपराह्न तीन बजे के बाद केदारनाथ जाने पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने पुलिस व सेक्टर मजिस्ट्रेट को उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के केदारनाथ जाने का समय तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!