कोटद्वार-पौड़ी

दो दिवसीय लॉकडाउन को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पौड़ी गढ़वाल ने प्रदेश सरकार से दो दिवसीय लॉकडाउन को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। व्यापारियों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के सचिव लाजपतराय भाटिया ने कहा कि एक दिन के लॉकडाउन को औचित्यहीन करार देते हुए कहा कि इससे कोरोना की चैन तोड़ने में मदद नहीं मिल रही है। व्यापारियों ने सरकार से लॉकडाउन के फैसले को वापस लेने की मांग की।
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के बाद व्यापार का स्तर लगातार गिर रहा है। जिससे व्यापारी वर्ग परेशान है तथा उसे अपना व्यापार नियमित रूप से चलाने में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी कठिन परिस्थितियों में सरकार द्वारा लगाया गया दो दिवसीय लॉकडाउन से पूरे प्रदेश के व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय लॉकडाउन का नियम कोरोना की चैन तोड़ने में भी सिद्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग पहले से ही मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट का सामना करना रहा है। ऐसे में इस तरह के औचित्यहीन लॉकडाउन से उसे बाकी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कोरोना की चैन तोड़ने के लिए काम करने तो व्यापारी उनका साथ देंगे। जिसके लिए सरकार को सप्ताह में दो दिन की बजाय 14 दिन का लॉकडाउन करना चाहिए। इस दौरान दवा और दूध आदि जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी प्रतिष्ठान व कार्यालय पूर्ण रूप से बंद हों और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। ताकि अनावश्यक आवाजाही पर रोक लग सके और लॉकडाउन का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण हो सके। विवेक अग्रवाल ने कहा कि प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश भर में गुरूवार को विरोध दर्ज करा रहा है। पौड़ी गढ़वाल व्यापार मंडल इसका पूरजोर समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में व्यापारियों से संबंधित नियम बनाते हुए प्रदेश स्तर के व्यापारी प्रतिनिधियों के सुझाव अवश्य ले, ताकि नियम दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए बने। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश त्रिपाठी, नगर उद्योग व्यापार मंडल के सचिव लाजपतराय भाटिया, पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, राजदीप माहेश्वरी, मनोज अग्रवाल, लाजपतराय भाटिया आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!