Uncategorized

दो दिवसीय कार्यशाला में विकास कार्यों की जानकारी दी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति और द हंगर प्रोजेक्ट की ओर से मनसा घाटी के डिगरा ग्राम के मनसा वैली पब्लिक स्कूल में महिला पंचायत जनप्रतिनिधियों की दो दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें महिला वार्ड सदस्यों, उप ग्राम प्रधानों और महिला ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत प्रदत्त अधिकारों, जिम्मेदारियों और विकास कार्यों के निष्पादन के बारे में बताया जा रहा है। प्रोजेक्ट की परियोजना समन्वयक पुष्पा बोरा ने महिला जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला पंचायत सदस्यों को त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत तमाम अधिकार दिए हैं। लेकिन उसके साथ ही उन्हें अपने दायित्वों और विकास कार्यों के प्रति अपनी भूमिका को भी निभाना होगा। इस कार्यशाला में उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में मनसा घाटी की दर्जनों महिला पंचायत प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। महिला पंचायत सदस्यों ने ग्राम पंचायतों में किए जा रहे विकास कार्यों के संपादन में आ रही समस्याओं को भी कार्यशाला में उठाया। अध्यक्षता पुष्पा बोरा और संचालन तुलसी साह ने किया। यहां रेखा देवी, हेमंती मेहरा, दीपा देवी, चंपा देवी, संगीता देवी, कविता, कमला देवी, नीमा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!