वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर उलोवा ने किया दुख प्रकट

अल्मोड़ा। वरिष्ठ अधिवक्ता भूपाल सिह नेगी के आकस्मिक निधन पर उत्तराखण्ड लोक वाहिनी ने दुख व्यक्त किया है। बुधवार को वर्चुअल संवाद माध्यम से शोक सभा आयोजित की गई। इसमें दो मिनट का मौन रख मृतक आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। कार्यकर्ताओं ने इस सामाजिक क्षेत्र की अपूर्णीय क्षति बताया। शोक सभा में एडवोकेट जगत रौतेला, कैंद बोर्ड उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा, अजय मित्र बिष्ट, जयमित्र, हरीश मेहरा, हारिस, दयाकृष्ण कांडपाल, सुशीला, शमशेर जंग गुरंग, कुणाल तिवारी, सतीश तिवारी आदि लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *