सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कला संकाय का दबदबा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का धूमधाम के साथ समापन हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कला संकाय का दबदबा देखने को मिला।
आयोजित वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राजेंद्र अण्थ्वाल थे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने विद्यार्थियों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत करने वालों को अवश्य सफलता मिलती है। इसके उपरांत विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में लगातार दूसरी बार कला संकाय ने अपना दबदबा बनाए रखा और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षा संकाय द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि विज्ञान व वाणिज्य संकाय संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। संचालन डा. जुनीष कुमार व डा. रोशनी असवाल ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *