बाल विवाह व बाल श्रम के प्रति किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला बाल संरक्षण इकाई व जिला बाल कल्याण समिति की ओर से विद्यार्थियों को बाल श्रम व बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई। कहा कि सामाजिक बुराईयों के खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 250 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को बाल विवाह निषेध, पोक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, बाल अधिकारों व चाईल्ड हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी संदीप बिष्ट ने छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें कानून, सुरक्षा व उनके अधिकारों के बारे में बताया। कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *