चरस तस्कर को कोटद्वार पुलिस ने हल्द्वानी से किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : चरस तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोटद्वार पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पकड़ा गया आरोपी वाहन चालक है। जो बागेश्वर घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों को चरस बेचता था।
पुलिस ने बताया कि मामले में इसी वर्ष मार्च माह में पुलिस ने 2.9 किलोग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपने गैंग से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम खोले थे। जिसके तहत पुलिस ने बागेश्वर जिला कपकोट निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। युवक बागेश्वर क्षेत्र में पर्यटकों को पिंडारी ग्लेशियर ट्रेकिंग के लिए लेकर जाता है। इस दौरान व ट्रेकिंग पर आने वाले पर्यटकों को चरस भी सप्लाई करता था। बताया कि पूर्व में गिफ्तार दलजीत सिंह ने भी इसी व्यक्ति से चरस खरीदी थी। दलजीत इसे कोटद्वार में युवकों को महंगे दामों में बेचना चाहता था। इसके बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई। इसी के तहत पुलिस ने बागेश्वर जिला कपकोट निवासी खिलाप सिंह दानू को गिरफ्तार किया। युवक वाहन चालक है और बागेश्वर क्षेत्र में घूमने के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों को चसर सप्लाई करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *