Uncategorized

डा अंबेडकर की प्रतिमा न बदली तो होगा आंदोलन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋ षिकेश। दो माह बीतने के बाद भी डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा न बदले जाने से नाराज दलित शोषित विकास मंच ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेताया कि जल्द नई प्रतिमा न लगाई गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव के नेतृत्व में क्षेत्रवासी आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और प्रदर्शनकर सांकेतिक उपवास पर बैठे। मंच अध्यक्ष जयपाल जाटव ने कहा कि प्रतिमा को खंडित हुए 2 माह से ज्यादा समय बीत गया है। लेकिन निगम प्रशासन ने अभी तक खंडित प्रतिमा नहीं बदली है। प्रतिमा बदलने को पांच सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया। जिसमें प्रतिमा के लिये हरिद्वार एवं जयपुर जाने की बात तय की गई है। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी अभी तक प्रतिमा लेने को लेकर निगम प्रशासन गंभीर नहीं है। तीन पहिया सरकार होने के बाद भी बाबा साहेब की प्रतिमा नहीं बदली जा रही है। चेताया कि निगम प्रशासन ने जल्द प्रतिमा नहीं बदली तो सड़क पर आंदोलन किया जायेगा। सांकेतिक धरने पर पूर्व पार्षद सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, सरल साहनी, कुमकुम साहनी, बनवारी लाल, सुलेख चंद, रामचंद्र, रमेशराम, राजभर, मंगल सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!