14 को मनाई जाएगी डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विभिन्न संगठनों की ओर से सोमवार को संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जंयती को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। जिसमें डा. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विकास कुमार आर्य ने बताया कि कार्यक्रम निर्धारित तिथि पर नगर निगम के प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 13 सामाजिक संगठनों की भागीदारी रहेगी। कहा कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर शैलेंद्र सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल मंडल राजीव स्वरूप मुख्य रूप से मौजूद रहेगें। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *