दुड़गा-मुंगलोड़ी सड़क को मरम्मत का इंतजार

Spread the love

नई टिहरी। मरम्मत के अभाव में जौनपुर ब्लॉक के दुड़गा- मुंगलोड़ी सड़क मार्ग की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बडे़-बडे़ गड्ढे बन गए है। आपदा से क्षतिग्रस्त क्षतिग्रस्त दीवारों और नालियों की मरम्मत न होने से लोगों को आवागमन के दौरान परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। भाजपा जौनपुर मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने इस संबंध में लोनिवि थत्यूड़ के ईई को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया है। ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि दुड़गा से मुंगलोड़ी तक कई स्थानों पर सड़क की दीवारें क्षतिग्रस्त है। क्षतिग्रस्त स्थानों पर सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं है। बरसात के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। नालियों की मरम्मत नहीं होने से बरसात के पानी से सड़क के गड्ढे भर रहे हैं। पूर्व में विभाग ने पैचवर्क निर्माण के लिए निविदा जारी की थी लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं किया गया। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने सड़क पर शीघ्र डामरीकरण, नाली निर्माण और क्षतिग्रस्त दीवारों के पुनर्निर्माण की मांग की है। इस बाबत लोनिवि के ईई राजेंद्र कुमार टम्टा ने बताया कि वर्ष 2023 में पीएमजीएसवाई से दुड़गा- मुंगलोड़ी सड़क विभाग के हैंडओवर हुई है। सड़क पर वन टाइम मेंटेनेंस का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जो स्वीकृत नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *