उत्तराखंड

अतिवृष्टि से बड़ी लिंचौली और छानी र्केप में भारी नुकसान, एक मजदूर की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। बीती रात हुई भारी बारिश के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ी लिंचौली और छानी र्केप में भारी नुकसान हुआ है। एक ओर अतिवृष्टि के नाले की तरह पानी और मलबा पैदल मार्ग में आ गया जबकि छानी र्केप में रह रहे 5 मजदूर किसी तरह जान बचाने में कामयाब हो गए। एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। भैरव गदेरे, छानी र्केप और बड़ी लिंचौली में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वाईएमएफ नीचे आने वाले यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही कर रही है। जानकारी के अनुसार बीती रात 12 बजे से केदारनाथ क्षेत्र में भारी बारिश होने लगी। रात करीब 2 बजे बड़ी लिंचौली के ऊपर आवाज के साथ पानी और मलबा आया। इससे यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को वर्ष 2013 की आपदा की याद आ गई। लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे। हालांकि अतिवृष्टि से लिंचौली और छानी र्केप के आसपास करीब 4 कच्ची प्लास्टिक पन्नी से बनी दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। सबसे खतरनाक स्थिति भैरव गदेरे में बनी है। पैदल मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। रास्ते में पानी का नाला दुर्घटना को न्यौता दे रहा है। छोटी सी भी लापरवाही पर यहां जानमाल का नुकसान कर सकती है। बड़ी लिंचौली में तैनात सेक्टर अधिकारी द्वारिका प्रसाद पुरोहित ने बताया कि रात बारिश होते ही लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लग गए थे। कहा कि करीब 2 बजे बड़ी आवाज के साथ ऊपरी इलाके से मंदाकिनी का जल स्तर बढ़ा साथ ही पैदल रास्तों में क्षति हुई है। छानी र्केप में एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वाईएमएफ केदारनाथ से नीचे आने वाले यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही कर रही है। फिलहाल प्रशासन के निर्देशों पर रास्ते में दुकानों में रह रहे सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!