Uncategorized

दुनिया में संक्रमितों की संख्या पांच करोड़ 67 लाख के पार, अस्ट्रेलिया में लगाया गया लकडाउन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

वाशिंगटन/कैनबरा। दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को पांच करोड़ 67 लाख के पार हो गया है, जबकि मृतकों की संख्या 13़57 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 3़94 करोड़ लोग स्वस्थ भी हुए हैं। विश्व में 1़58 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें से एक लाख से ज्यादा मरीजों की हालत बेहद गंभीर है। वर्ल्डोमीटर रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले नंबर पर, भारत दूसरे नंबर पर, तीसरे नंबर पर ब्राजील, चौथे पर फ्रांस, पांचवें पर रूस, छठे पर स्पेन और सातवें पर यूके है।
कोरोना महामारी के कारण दुनिया के अलग अलग देशों में हर रोज कोई न कोई नई पाबंदियां लगाई जा रही हैं। अस्ट्रेलिया के दक्षिण राज्य में लकडाउन लगा दिया गया है। जापान और दक्षिण कोरिया में बुधवार को रिकर्ड मामले दर्ज किए गए। दक्षिण कोरिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इसलिए यहां सख्ती बढ़ा दी गई है। वहीं, जापान में टोक्यो के हालात ज्यादा खराब हैं। सरकारी स्तर पर यहां कुछ नए नियमों को लागू करने के संकेत दिए गए हैं। इसके अलावा आस्ट्रेलिया के दक्षिणी राज्य में छह दिन का लकडाउन घोषित कर दिया गया है। सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी गई है। नई गाइडलाइन जारी की गई है।
अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख 56 हजार से अधिक मौतें हुई हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 11,876,240 है। अमेरिका में फिर से पाबंदियां लगाई जा रही हैं। रिपब्लिकन गवर्नरों ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और स्कूलों को दोबारा खोलने की योजनाएं भी फिलहाल स्थगित की जा रही हैं।
भारत में संक्रमितों की संख्या 89 लाख के पार हो गई है, जबकि 1 लाख 31 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण के 45,576 नए मामलों से भारत में कुल 89़58 लाख संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण के कारण 585 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल मृतकों की संख्या 1,31,578 पहुंच गई। कोरोना के 77़28 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आए है।
ब्रिटेन की बोरिस जनसन सरकार के लिए कोरोना महामारी दोहरी परेशानी लेकर आया है। सरकार ने पिछले हफ्ते देश के कुछ हिस्सों में आंशिक लकडाउन लगाया था। इसके फिलहाल अच्टे नतीजे नहीं मिले हैं। अबतक 53,274 लोगों की मौत हो गई है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,430,341 हो गई है। फ्रांस में महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक कुल 2,065,138 लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं और मृतकों की कुल संख्या 46 हजार से अधिक है।
रूस में कोरोना से 23,610 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही 463 मरीजों की मौत हुई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,015,608 हो गई है। ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 167497 तक पहुंच गई है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5,947,403 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!