श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, टीम में लौटे बुमराह और पंत; शुभमन गिल संभालेंगे कमान

Spread the love

नई दिल्ली , श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की हाई-वोल्टेज टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इस महत्वपूर्ण दौरे के लिए टीम की कमान युवा स्टार शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए 7 अगस्त से कोलंबो के मैदान पर चार दिनों का एक अहम प्रैक्टिस मैच खेलेगी। हाल ही में जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज में रौंदकर वापस आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 का ताज हासिल करने वाली टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं और वह श्रीलंका के घर में भी अपनी बादशाहत कायम रखने के इरादे से उतरेगी।
बुमराह और सुदर्शन की वापसी, लेकिन फिटनेस बनी रोड़ा
श्रीलंका दौरे के लिए घोषित की गई इस 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड में घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को शामिल तो किया गया है, लेकिन इनके खेलने पर अभी भी तलवार लटकी हुई है। बीसीसीआई द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों का अंतिम रूप से सीरीज में खेलना बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मिलने वाली मेडिकल और फिटनेस क्लीयरेंस पर ही निर्भर करेगा। विकेटकीपिंग के मोर्चे पर ऋषभ पंत के साथ युवा ध्रुव जुरेल को भी मौका दिया गया है, जो मिडल ऑर्डर में टीम को मजबूती देंगे।
बरार, सुथार और सारांश जैसे नए चेहरों पर दांव
चयनकर्ताओं ने श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों और भविष्य के विदेशी दौरों को ध्यान में रखते हुए टीम में कई सरप्राइज पैकेज शामिल किए हैं। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को मौका दिया गया है। वहीं, स्पिन विभाग में अनुभवी रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ मानव सुथार और सारांश जैन जैसे युवा और प्रतिभाशाली स्पिनरों पर बड़ा दांव खेला गया है। बल्लेबाजी को और गहराई देने के लिए बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को भी इस मजबूत टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन। (*फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर)।
जिम्बाब्वे को रौंदकर भारत फिर बना ञ्ज20 का ‘किंगÓ
श्रीलंका दौरे की इस बड़ी खबर के बीच भारतीय फैंस के लिए एक और जश्न मनाने का मौका है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-4 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया से नंबर-1 का ताज छिन गया था। लेकिन भारत ने हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रनों से करारी शिकस्त देते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस लगातार दूसरी एकतरफा जीत का भारी फायदा भारत को आईसीसी मेन्स टी20 रैंकिंग में मिला है, जहां टीम इंडिया ने फिर से लंबी छलांग लगाते हुए दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम का गौरव हासिल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *