बिग ब्रेकिंग

ध्वजारोहण कर राज्यपाल ने ली परेड की सलामी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखण्ड में आज 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां गणतंत्र दिवस परेड और मुख्य समारोह दून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। परेड ग्राउण्ड में सुबह साढ़े दस बजे राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। राज्यपाल मौर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सेना, आइटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। आज के मुख्य आयोजन में खास बात यह रही कि हर बार परेड ग्राउण्ड में मार्च पास्ट होता था लेकिन इस बार जहां कोविडकृ 19 के मददेनजर परेड में टुकड़ियों की संख्या घटाई गयी वहीं परेड ग्राउण्ड में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों के चलते परेड का आयोजन सड़क पर किया गया। यहां राज्यपाल को सलामी देते हुए परेड मंच के सामने से हो कर कान्वेंट रोड, प्रेस क्लब के सामने से होते हुए वापस आयोजन स्थन के समीप संपन्न हुई। वहीं मार्च पास्ट में विभिन्न झांकियों को शामिल किया गया था। इन झांकियों ने वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने छोलिया, गढ़वाली, कौथिक, हारूल, पौणा नृत्य और नंदादेवी राजजात से दर्शकों का मन मोह लिया। राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया। परेड मैदान में आयोजित समारोह में 20 कुमाऊं रेजिमेंट, आइटीबीपी, 46वीं वाहिनी पीएसी महिला, उत्तराखंड पुलिस, आइआरबी प्रथम, होमगार्ड, पीआरडी, अश्व दल, पुलिस संचार, दंगा नियंत्रण वाहन, अग्नि शमन, सीपीयू ने मार्चपास्ट में प्रतिभाग किया। मार्चपास्ट करने वाली टुकड़ियों में 20वीं कुमाऊं रेजीमेंट को प्रथम, आइटीबीपी को द्वितीय और उत्तराखंड पुलिस दस्ते को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!