हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार शहर में बुधवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह की इबादत करते हुए अमन व शांति की दुआएं मांगी।
बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्रास्टनगंज स्थित ईदगाह में नमाज अता की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह से दुआ मांगी। इमाम मौलाना बदरूल इस्लाम अंसारी ने समुदाय के लोगों को समाज में शांति व अमन का संदेश कायम करने की सीख दी। कहा कि हमें अल्लाह की बताई राह पर चलना चाहिए। समाज में भाई चारा व सौहार्द का महौल बना रहे इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। नमाज के उपरांत समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के गले लगते हुए ईद की बधाईयां दी। वहीं, ईद के कारण कोटद्वार बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। अधिकांश दुकानें बंद नजर आ रही थी। पूरे दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के उल्लास में डूबे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *