नहीं खुल पाईं आठ सड़कें, तीन हजार की आबादी प्रभावित

Spread the love

थराली। भारी बारिश के कारण थराली क्षेत्र में 16 सड़कें बंद हो गई थीं। शाम तक इनमें से आठ सड़कों को खोल दिया गया है। हालांकि अभी यहां आठ सड़कें बंद हैं जिससे तीन हजार से अधिक लोगों को आवागमन की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बंद हुई 16 सड़कों में से लोनिवि की सात और पीएमजीएसवाई की एक सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। पीएमजीएसवाई की दो और एनपीसीसी की पांच सड़कें अभी बंद हैं। लोनिवि की थराली-जूनीधार और नंदकेशरी-धरा सड़कों पर जेसीबी सड़क खोलने का काम कर रही है। हालांकि एनपीसीसी ने अपनी किसी भी सड़क पर अभी तक जेसीबी नहीं भेजी है। तलवाड़ी-सेरा-विजयपुर सड़क बंद होने से सेरा, असों, पंतनगरी, विजयपुर, लोढ़ा और तलवाड़ी खालसा के तीन हजार से अधिक लोग सड़क बंद होने से प्रभावित हैं। तलवाड़ी खालसा के प्रधान राहुल टमटा और अन्य ग्रामीणों ने जल्द सड़कों को खोलने की मांग की। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि शनिवार तक सभी सड़कें आवाजाही के लिए खोल दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *