पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर बनाया मां

Spread the love

रुद्रपुर । शहर में एक किशोरी के पेट में अचानक से दर्द हुआ। जब परिजन उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए तो अल्ट्रासाउंड में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने किशोर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। रुद्रपुर निवासी महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री है। कुछ माह पहले ट्रांजिट कैंप में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने उसकी पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए। जिससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई। बीते कुछ समय से उसकी बेटी की हालत खराब चल रही थी। इस पर उसे अस्पताल ले गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। इस पर जब उन्होंने पुत्री से पूछताछ की तो उसने किशोर के संबंध की बात बताई।
महिला ने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि किशोर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। किशोर को संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *