एक दर्जन महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
श्रीमती अंजलि देवी, निर्मला रावत, मानसी, शकुंतला देवी, संदीप कुमार, देवकी देवी, रोशनी कुकरेती, कविता मलासी, देवेश्वरी नेगी, पूजा भारद्वाज, ममता रतूड़ी, लक्ष्मी बिष्ट, ऊषा घिल्डियाल, अजय बिष्ट, दीपक बुड़ाकोटी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने महिलाओं का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी कोटद्वार के विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुतंला चौहान, मीना बछवाण, कृष्णा बहुगुणा, प्रीति सिंह, विनीता भारती, सुनीता बिष्ट, वीडी नवानी, राजेन्द्र गुसाई, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह, रजनीश उप्पल, विजय नारायण सिंह, जितेन्द्र भाटिया आदि मौजूद थे।