Uncategorized

निबन्ध में नीलम, चित्रकला में आकांक्षा, मैराथन में विजयपाल अव्वल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। समारंभ फाउंडेशन के द्वारा रिखणीखाल ब्लॉक के कोटरीसैंण में मैराथन दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभाग करने वाले बच्चों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया। निबन्ध प्रतियोगिता में कुमारी नीलम, चित्रकला प्रतियोगिता में आकांक्षा रावत, मैराथन दौड़ में विजयपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में भी भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय देशप्रेम, हिमालय के गांवों का विकास कैसे संभव हो, आधुनिक भारत की पौराणिक भारत से तुलन आदि विषय पर बच्चों को अपने लेख लिखने थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी नीलम, द्वितीय स्थान बलराम, तृतीय स्थान हेमंत सिंह चौहान ने प्राप्त किया, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकांक्षा रावत, द्वितीय स्थान विभाग चौहान, तृतीय स्थान पिया ने प्राप्त किया। मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान विजयपाल, द्वितीय स्थान अभिषेक गुसाईं, तृतीय स्थान अभिषेक गुसाईं द्वितीय ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मैराथन दौड़ में भाग ले रहे सभी बच्चों को शील्ड, स्कूली बैग, जूते, जुराब व खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही शिक्षक मनोज गुसाईं, विष्णु पाल सिंह नेगी, अंबिका ध्यानी, दिलबर शाह, दीपक बिष्ट, मंजू, सानिया और सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद गुसाईं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रभ्मती रंजना रावत ने कहा कि समारंभ संस्था क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रही है। संस्था ने बहुत ही कम समय में क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। संस्था ने क्षेत्र में पुस्तकालय खोलकर सराहनीय कार्य किया है। संस्था के अध्यक्ष मंयक खंतवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का प्रयास पर्वतीय क्षेत्र को विकास की धारा से जोड़ने का है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजयपार्ल ंसह रावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन अंबिका ध्यानी ने किया। कार्यक्रम में अजय पोखरियाल, दीपक पांथरी, प्रवीन गोयल, सुमन नेगी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!