एमकेवीएन की बालिकाओं ने जीती वालीबाल चैंपयिनशिप

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्वघाटी की बालिका वालीबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटर स्कूल गल्र्स वालीबाल चौंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। आरपी पब्लिक स्कूल में स्व. राजबाला शर्मा की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमकेवीएन की टीम ने मेजबान विद्यालय को सीधे सेटों में शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।


प्रतियोगिता में एमकेवीएन की बालिकाओं ने शुरुआत से ही बेहतर खेल कौशल, तालमेल और अनुशासन का परिचय दिया। टीम ने पहले मुकाबले में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल को 15-6 और 15-3 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में एवीएन स्कूल के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में 15-9, 12-15 और 15-13 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में एमकेवीएन की टीम ने बलूनी पब्लिक स्कूल को 25-21 और 25-16 से पराजित कर फाइनल का टिकट हासिल किया। खिताबी मुकाबले में भी बालिकाओं ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। मेजबान आरपी पब्लिक स्कूल को 21-12 और 21-6 से सीधे सेटों में हराकर चैंपियनशिप की ट्राफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। विजेता टीम को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *