नए एवं रचनात्मक विचारों के साथ शोध करने पर दिया जोर

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी) के तत्वावधान में विश्व उद्यमिता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर प्रो. डीएस नेगी ने विद्यार्थियों को नए विचारों को विकसित कर उन्हें व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रेरित किया। प्रो. एससी सती ने विद्यार्थियों को नए एवं रचनात्मक विचारों के साथ शोध कार्य करने पर जोर दिया। कहा कि नवाचार आधारित शोध समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. भास्करन ने विश्व उद्यमिता दिवस के महत्व तथा नवाचार और उद्यमिता की वर्तमान समय में उपयोगिता की जानकारी दी। डॉ. विजयकांत एवं डॉ. सुरेंद्र पुरी ने शोधार्थियों को अपने शोध कार्य में नवीन दृष्टिकोण अपनाने तथा नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रोहित मगर ने सभी का आभार व्यक्त किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *