कोटद्वार-पौड़ी

किसानों को जैविक खेती अपनाने पर दिया जोर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कृषि विभाग की ओर से जैविक कृषि विकास योजना के तहत जैविक कृषि मेला का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय द्वारीखाल में किया गया। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने कहा कि पारंपरिक खेती को छोड़कर किसानों को अब जैविक खेती अपनाने की आवश्यकता है। तभी किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जैविक खेती का मूल मंत्र होता है कम से कम लागत में फसल की अच्छी पैदावार हो सके। इसलिए किसानों को जैविक खेती अपनाने की आवश्यकता है।
रविवार को आयोजित कृषि मेला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने किया। मेला में उद्यान विकास, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी पुरानी खेती पर आना पडे़गा। जैसे हमारे पूर्वज खेती करते थे। उसी के अनुरूप हमें जैविक खेती को अपनाना चाहिए। क्योंकि आजकल हर खाद्य पदार्थ में मिलावट है, इसलिए अधिकतर बीमारी इसी से उत्पन्न होती है। हमें जैविक खेती से उत्पादित खाद पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर अरविंद भट्ट भूमि संरक्षण अधिकारी, ओमनाथ सेमवाल विकासखंड प्रभारी कृषि, मुकेश कुमार तकनीकी सहायक, योगेंद्र सिंह नेगी प्रभारी खंड विकास अधिकारी, हरपाल सिंह रावत सहायक समाज कल्याण अधिकारी, नरेंद्र सिंह रावत प्रभारी उद्यान एवं सचल दल, भारत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, कुलभूषण जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती साधना देवी प्रधान अमोला, अर्जुन सिंह नेगी प्रधान संगठन अध्यक्ष, बालेन्दु समाजसेवी, कीरत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!