श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की छात्र सलाहकार समिति की ओर से मानविकी, कला, संस्कृति और वाणिज्य संकाय के शोधार्थियों के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षकों और छात्रों के बीच नियमित संवाद से ही बेहतर शैक्षिक और नैतिक वातावरण तैयार होता है। मुख्य छात्र सलाहकार प्रो. एमएम सेमवाल ने रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने की बात कही। संयुक्त छात्र सलाहकार प्रो. सीमा धवन ने शोधार्थियों को साहित्यिक चोरी (प्लेजरिज्म) से बचने की शपथ दिलाई, जबकि उप छात्र सलाहकार डॉ. कविता भट्ट ने भारतीय जीवन मूल्यों और नैतिक दायित्वों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भविष्य में नेतृत्व विकास और रिसर्च एथिक्स पर कार्यशालाएं आयोजित करने की जानकारी भी दी गई। (एजेंसी)