उत्तराखंड

कर्मचारी महासंघ सदस्यों से अभद्रता पर कर्मी आक्रोशित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग अब जिले के किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाएगी। आशाओं के माध्मय से गांव में 200 पीयर एजुकेशन ग्रुप बनेगा। कपकोट व बागेश्वर ब्लक में 70-70 तथा गरुड़ में 60 ग्रुप बनेंगे। इन ग्रुपों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद वह गांव में किशारों से बातचीत करेंगे। उनकी समस्याओं को सुनेंगे। गंभीर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। मालूम हो कि किशोरावास्था में शारीरिक बदलवाव के साथ मानसिक बदलाव भी आते हैं। इस दौरान आने वाली समस्याओं को किशोर आपस में ही शेयर करते हैं और आधी-अधूरी जानकारी होने के कारण कई बार गंभीर परिणाम सामने आते हैं। इन समस्याओं को निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब जल्द जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाने जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले गांव में 10 से 19 साल तक एक किशोर और एक किशोरियों का ग्रुप बनाया जाएगा। यह ग्रुप पूरे जिले में 200 बनाए जाएंगे। इसमें बागेश्वर व कपकोट में 70-70 तथा गरुड़ में 60 होंगे। इन ग्रुपों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ग्रुप मिलकर गांव में इसी उम्र के किशोर तथा किशोरियों से रोजाना चर्चा करेंगे। शारीरिक बदलाव के अलावाा किशोरियों में माहवारी के दौरान होने वाली परेशानी से लेकर अन्य परेशानियों पर चर्चा करेंगे। विभाग का मामना है कि इस उम्र के लोग अपने ही ग्रुप में ज्यादा चर्चा करना पसंद करते हैं। जानकारी के अभाव में उन्हें आधा ज्ञान मिलता है। इस कार्यक्रम से इस की समस्या दूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!