उत्तराखंड

पर्यावरणविद् स्व बहुगुणा को याद कर पर्यावरण दिवस मनाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी और पर्यावरण संरक्षण समिति कोटी कलोनी ने विश्व विख्यात पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के आवास के निकट साफ सफाई कर फलदार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम से पूर्व स्व़ बहुगुणा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। जबकि वृक्ष मानव स्व़ विशेश्वर दत्त सकलानी के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को सराहा गया। जनपद में पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के आवास पहुंचकर कांग्रेसियों सहित पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण दिवस पूरी तन्मयता से मनाया। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण की सख्त जरूरत है। कार्यक्रम के पश्चता स्व़बहुगुणा के आवास परिसर में साफ सफाई कर फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि टिहरी जिले के दो गौरव दिवंगत सुंदर लाल बहुगुणा और विशेश्वर दत्त सकलानी हमारे प्रेरणास्रोत हैं। सकलानी ने 50 लाख पेड़ लगाए थे। जबकि स्व़बहुगुणा ने विश्व भर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था। हमें इन महापुरुषों के कामों को आगे बढ़ा कर अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस और हरेला पर प्रति वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जायेगा। भविष्य में फोरेस्ट और उद्यान विभाग से भी कार्यक्रमों के लिए पौधे और भूमि के लिए सुझाव मांगे जाएंगे। इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री दर्शनी रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति भट्ट, गंगा बोट यूनियन अध्यक्ष नरेंद्र रावत, मनोज रावत, विवेक पंवार, सौरव, सुरेंद्र मुंडानी, सलीम, प्रदीप, मनोज रावत, बीरु, मूर्ति चौहान, अजय राणा, कवल अरोड़ा, सिसपाल, सूरज, राहुल, संदीप पंवार सहित अनेकों मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!