उत्तराखंड

एसडीएम से वार्ता के बाद पर्यावरण मित्रों ने की हड़ताल समाप्त

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रपुर। डोर टू डोर कलेक्शन का ठेका निरस्त करने समेत स्वच्छता समिति कर्मियों और पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पर्यावरण मित्रों ने गुरुवार को हड़ताल कर दी। गुरुवार सुबह पर्यावरण मित्र सफाई कार्य में नहीं आये। उनके समर्थन में पूर्व पालिका बोर्ड भी आ गया। दोपहर 12 बजे पालिका पहुंचे एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता कर ठेका स्थगित करने की घोषणा की और समस्याओं के समाधान के लिए ईओ को निर्देशित किया। आश्वासन के बाद दोपहर 12 बजे हड़ताल समाप्त कर दी गयी। पालिका क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और यूजर चार्ज को लेकर हुए ठेके को लेकर विरोध चल रहा है। पालिका के पुराने बोर्ड के जनप्रतिनिधि भी लगातार विरोध कर रहे थे। पालिका के पर्यावरण मित्र भी नये ठेके का विरोध कर सीधे पालिका की ओर से रखने की मांग कर रहे थे। सुनवाई नहीं होने पर गुरुवार को बेमियादी हड़ताल पर चले गये। मामला कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा तक पहुंचा तो उन्होंने एसडीएम रविंद्र बिष्ट को मुद्दे का हल निकालने को कहा। एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने नगर पालिका पहुंचकर पर्यावरण मित्रों से वार्ता की। एसडीएम ने बताया कि ठेके का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए स्थगित किया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि पर्यावरण मित्र मनोज कुमार का आठ माह पूर्व निधन हो गया था। उनकी पत्नी कमला देवी को अभी तक काम पर नहीं रखा है। एसडीएम ने ईओ प्रियंका आर्य को तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। कर्मचारियों ने जनवरी का वेतन नहीं मिलने की जानकारी दी। एसडीएम ने कहा कि कोषागार में प्रशासक के हस्ताक्षर भेजकर तत्काल वेतन निकाला जाये। कर्मचारियों के वर्दी नहीं मिलने की शिकायत पर एसडीएम ने ईओ को नियमानुसार पर्यावरण मित्रों को वर्दी मुहैय्या कराने के लिए निर्देशित किया। यहांातु गहतोड़ी, नूर बेग, पंकज रावत, रवि रस्तोगी, जहूर अंसारी, मजीदन बेगम, रहमत हुसैन, सोनल गुप्ता, उषा सागर, कंचन चौहान, सचिन गंगवार, पंकज गहतोड़ी, राधेश्याम सागर, दीप गुप्ता, जिलानी अंसारी, अखिल भारतीय मजदूर के अध्यक्ष अध्यक्ष महेश कुमार, उपाध्यक्ष विनय कुमार, संरक्षक राजपाल सिंह, उषा, शिमला देवी, राजू भारती, सतीश, नन्हे लाल मौजूद रहे। हड़ताल समाप्त कराने, पर्यावरण मित्रों की समस्याओं का समाधान कराने, ठेका स्थगित कराने के लिए जनप्रतनिधियों व पर्यावरण मित्रों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!