उत्तराखंड

राजस्व निरीक्षक ने मांगा समान कार्य का समान वेतन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। समान कार्य के लिए समान वेतन देने सहित अन्य मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक जिला मुख्यालय जिला परिसर में गरजे। पिछले एक सप्ताह से राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक और सेवक हड़ताल पर हैं। मांगों के लेकर इनका प्रदर्शन जारी है। जिससे तहसीलों से लेकर पटवारी चौकियों में कामकाज बंद पड़ा है। लोग जरूरी काम को लेकर तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें बैंरग ही लौटना पड़ रहा है। गुरुवार को राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने कहा कि सभी राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सेवक अपनी मांगों के लिए बीते लंबे समय से मांग कर रही है। लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कि गई है। राजस्व विभाग के इन महत्वपूर्ण कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से आम लोगों के हैसियत, जाति, चरित्र और मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। कामकाज और ग्रामीण कामकाज ठप पड़ा है। इसके अलावा भू अभिलेख और भू सर्वेक्षण का काम भी नहीं हो पा रहा है। प्रदर्शन मे संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंडारी, प्रदीप कुमार, गिरीश चंद्र, जितेंद्र चौधरी, विनोद कुमार, सीएस बुटोला, सुनील, विजय कुमार, नीरज, अनुप, महावीर नेगी, मनोज वर्त्वाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!