उत्तराखंड

पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ने किया विधवा मजदूर के 2 ख रुपये हड़पने का प्रयास

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। महिला के पति की मृत्यु के बाद श्रम विभाग से आई मुआवजे की रकम को पूर्व मंत्री ने हड़पने का प्रयास किया। विधवा के विरोध करने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के विरोध करने के बाद पूर्व मंत्री को विधवा की रकम लौटाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
बंडिया किच्छा निवासी महिला मेहनत मजदूरी करने का कार्य करती है। उसके पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। उसके पति का श्रम विभाग में पंजीकरण था। इसलिए महिला ने श्रम विभाग में पति की मृत्यु पर मुआवजे के लिए आवेदन किया था। महिला की मदद करने के नाम पर एक पूर्व मंत्री भी सक्रिय हो गए। महिला ने बताया कि उन्होंने पैसा स्वीत करवाने के नाम पर 50 हजार रुपया तय कर लिया। महिला के खाते में श्रम विभाग ने दो लाख दस हजार रुपये मुआवजे के ट्रांसफर कर दिए। गुरुवार को महिला को झांसे में लेते हुए पूर्व ने उसका एटीएम ले लिया। आरोप है कि पूर्व मंत्री ने उसके खाते से दो लाख रुपये निकाल कर महिला को देने से मना कर दिया। महिला ने रोते हुए हल्ला मचा दिया। महिला के रोने एवं चिल्लाने पर केनरा बैंक के सामने लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही लोगों ने समय रहते पूर्व मंत्री एवं उनके एक सहयोगी को पकड़ लिया। लोगों के भारी विरोध को देखते हुए पूर्व मंत्री को महिला की सारी रकम वापस करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!