लगातार बढ़ती महंगाई पर पूर्व सैनिकों ने जताई चिंता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में बढ़ती महंगाई पर गहरी चिंता जताई गई। कहा कि महंगाई के चलते आमजन का जीना दूभर होता जा रहा है। खासतौर पर गरीब लोगों को महंगाई की मार झेलना कठिन हो रहा है। कहा कि महंगाई बढ़ने के कारणों को प्रधानमंत्री को अपने मन की बात में भी स्पष्ट करना चाहिए।


अपर कालाबड़ में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में महंगाई आसमान छू रही है। रोजाना दैनिक प्रयोग में आने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि हो रही है। जिसके कारण आम जन महंगाई की मार झेलने के मजबूर हो रहा है, खासतौर पर गरीब लोगों के लिए महंगाई की मार झेलना कठिन हो रहा है, ऐसे हालत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मन की बात में महंगाई बढ़ने के कारणों को जनता के मध्य स्पष्ट करना चाहिए। इस मौके पर बलवान सिंह रावत, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, अनूप बिष्ट, संजय असवाल, वीरेंद्र सिंह रावत, दलवीर सिंह नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *