Uncategorized

पूर्व सैनिक संगठन का हुआ विस्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने पर बल दिया। पिथौरागढ़ के विण में पूर्व सैनिक संगठन की बैठक अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर ललित सिंह सामंत की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रामदत्त व मयूख भट्ट को उपाध्यक्ष,रमेश सिंह महर,गणेश सिंह भाट,दयाल सिंह मेहता को सचिव, देव सिंह भाटिया,केडी भट्ट,अरविंद सिंह को संयोजक चुना गया। विक्रम सिंह मेहता,देवकी नंदन,प्रकाश पुनेठा को कोषाध्यक्ष,अमित जोशी,राजेंद्र बल्लभ जोशी,चंदन सिंह जैठी को मीडिया प्रभारी व प्रेम बल्लभ पुनेठा,गोविंद सिंह,जगत सिंह को संरक्षक मण्डल की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान बैठक में संगठन की आवश्यकता, कार्यप्रणाली एवं भविष्य में किए जाने वाले पूर्व सैनिकों से संबंधित कल्याणकारी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस दौरान कै.बहादुर सिंह रावल,कै.दीवानी चंद शाही सहित अन्य पूर्व सैनिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!