रुद्रपुर। शाहजहांपुर में हुए सड़क हादसे में सितारगंज के दो युवकों की मौत हो गई थी। दोनों मृतकों को शनिवार को अश्रुपूर्ण विदाई दी गई। प्रयागराज महाकुंभ से लौटते वक्त दीपू यादव पुत्र मायाराम निवासी वार्ड एक चिंतीमजरा, सुनील उर्फ सोनू पुत्र मनोज सागर निवासी वार्ड आठ की सड़क हादसे में शुक्रवार को मौत हो गई थी। देर रात दोनों शवों को सितारगंज उनके आवास लाया गया। शव घरों में पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हो गए। शनिवार को दोनों युवकों का मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों युवक सामाजिक रूप से कार्य करते थे। उनके अंतिम संस्कार में पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, सतीश उपाध्याय, नवीन भट्ट, विजय सलूजा, दीपक गुप्ता, भोला जोशी, नवतेजपाल सिंह, विनोद सागर मौजूद रहे।