बिग ब्रेकिंग

छ: पुलिस कार्मियों को दी सेवानिवृत्ति पर विदाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पुलिस के तीन कार्मिक अधिवर्षता पूर्ण करने एवं तीन कार्मिक हुये ऐच्छिक सेवानिवृत्त
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी जिले से गुरुवार को 6 पुलिस कार्मिकों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इनमें से 3 कार्मिकों ने ऐच्छिक सेवानिवृत्त वाले भी शामिल है। पुलिस अफसरों ने सेवानिवृत्ति पर स्मृति चिह्न देकर पुलिस फोर्स में उनके कार्यों की सराहना की। विदाई समारोह में पुलिस कार्मिकों ने अपने अनुभवों को भी साझा किया। रिटायर होने वालों में एएसआई कालिका प्रसाद, मनोज गुरूंग, और आरक्षी नरेन्द्र सिंह सहित आरक्षी धर्म सिंह, आरक्षी संजय कुमार ,मुख्य आरक्षी कृपाराम शर्मा शामिल है।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला ने कार्मिकों को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एएसपी संचार ने पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना की। अपर उपनिरीक्षक कालिका प्रसाद 1 मई 1982 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये तथा वर्ष 2001 में मुख्य आरक्षी एवं 17 नवंबर को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। कालिका प्रसाद द्वारा 41 वर्ष 06 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। मनोज गुरूंग 10 मई 1982 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये तथा 6 जुलाई 2017 को मुख्य आरक्षा एमटी एवं 17 नवंबर 2022 को अपर उपनिरीक्षक एमटी के पद पर पदोन्नत हुये। मनोज गुरूंग द्वारा 41 वर्ष 06 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। आरक्षी नरेन्द्र सिंह (भूतपूर्व सैनिक) 19 नवंबर 2008 को आरक्षी पद पर भर्ती हुये। नरेन्द्र सिंह द्वारा 15 वर्ष अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। आरक्षी धर्म सिंह 24 अप्रैल 2002 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये। उन्होंने 21 वर्ष 07 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की। आरक्षी संजय कुमार 29 अप्रैल 2002 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये। उन्होंने 21 वर्ष 07 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं। मुख्य आरक्षी कृपाराम शर्मा 10 अक्टूबर 2001 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुये तथा 26 नवंबर 2022 को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुये। कृपाराम शर्मा द्वारा 22 वर्ष 01 माह अपनी सेवाएं पुलिस विभाग को प्रदान की गयी। अपने सेवाकाल में ड़यूटी के प्रति लगनशील, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!