उत्तराखंड

किसानों की भूमि का नियमितीकरण किया जाए

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के पेशकार को देते हुए किसानों की भूमि का नियमितीकरण करने की मांग की है।शुक्रवार को भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष सलविन्दर सिंह कालसी के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे। यहां पर उन्होंने ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि वर्ग 4 की भूमि को वर्ग 5 में दर्ज किया गया था। उसे पुन: वर्ग 4 में दर्ज कर नियमितीकरण का मालिकाना हक दिया जाए। बंजर भूमि का भी किसानों को मालिकाना हक दिया जाए। सभी प्रकार की षि भूमि का नियमतीकरण 2016 की नीति के अनुरूप ही शुल्क लेकर किसानों को मालिकाना हक दिया जाए। किसानों के उत्तर प्रदेश की भांति उत्तराखंड में ट्यूबवेल के बिल माफ किए जाएं। इस मौके पर मिलकराज, सुरजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, जसबीर सिंह, लखविन्दर पाल, नरेश कुमार, अमिन्दर सिंह बठला, रामकुमार, सुरेश कुमार, सुरजीत सिंह बेदी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!