प्रवेश के लिए शुल्क पोर्टल फिर खुला

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के पांचवें और सातवें सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शुल्क पोर्टल 17 से 24 अगस्त तक पुन: खोला गया है।

विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई की ओर से जारी प्रवेश सूचना के अनुसार, निर्धारित न्यूनतम क्रेडिट आवश्यकता पूरी करने वाले विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश आवेदन पत्र भरकर 24 अगस्त तक संबंधित प्रवेश समिति के समक्ष दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हो सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क भुगतान पोर्टल 24 अगस्त की रात 10 बजे तक खुला रहेगा। दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद विद्यार्थी अपने रोल नंबर का प्रयोग करते हुए निर्धारित प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *