कल खेले जाएंगे फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : अलकनंदा रोटरी क्लब उत्तराखंड की ओर से आयोजित स्व. आयुष नेगी एवं स्व. नन्ददीप मल्ल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के लीग मुकाबले सोमवार को चौरास मैदान में हुए। चार टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
सीनियर वर्ग के रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास ने सेमफोर्ड बेलकंडी को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं सेंट थेरेसास कॉन्वेंट और गुरु रामराय स्कूल के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा जिसके बाद सेंट थेरेसास ने फाइनल में जगह बनाई। वहीं जूनियर वर्ग में सैंजो पब्लिक स्कूल किलकिलेश्वर मास्टर माइंड को 3-0 से हराकर फाइनल में पहुंची। दूसरे मैच में सेमफोर्ड बेलकंडी ने सेंट थेरेसास को 1-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष दिनेश असवाल एवं इंजीनियर सीपी जुगरान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल प्रभारी प्रदीप मल्ल ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे जूनियर वर्ग का फाइनल (सेमफोर्ड बनाम सैंजो) और सुबह 10 बजे सीनियर वर्ग का फाइनल (सेंट थेरेसास बनाम रेनबो) खेला जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *