युवती को घायल करने के मामले में कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

देवप्रयाग : राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार की ओर से युवती को घायल करने के मामले में देवप्रयाग पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बीते 19 जुलाई को जोशीमठ से अपने सहकर्मी की बाइक पर सवार होकर एक युवती काम के सिलसिले में देहरादून जा रही थी। देवप्रयाग तहसील के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी एक अंगुली कटकर अलग हो गई। उसे सीएचसी देवप्रयाग से एम्स ऋषिकेश और बाद में मैक्स अस्पताल, देहरादून रेफर किया गया जहां उसका उपचार जारी है। युवती के पिता राकेश लाल निवासी ग्राम कमसाल, पोस्ट जगोठ, जिला रुद्रप्रयाग ने घटना के करीब एक सप्ताह बाद थाना देवप्रयाग में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के आधार पर दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *