नगर पालिका के ठोस अपशिष्ट एमआरएफ सेंटर में लगी आग

Spread the love

देहरादून। संदिग्ध परिस्थितियों में नगर पालिका परिषद के टिहरी बाईपास स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत एमआरएफ सेंटर के भंडारण स्थल पर आग लग गई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर पालिका परिषद के टिहरी बाईपास स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत एमआरएफ सेंटर का संचालन किया जा रहा है।सेंटर में रिसाइकिल योग्य सामग्री का पृथक्करण एवं भंडारण किया जाता है। 9 जून की रात्रि को आसामाजिक तत्व ने आग लगा दी जिसके कारण नगर पालिका को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। अग्नि शमन दल सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचा व आग बुझाने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। आग के कारण सबकुछ राख हो गया था।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताय कि गत रात्रि को सेंटर में सामग्री के भंडारण स्थल पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानबूझकर आग लगा दी गई, जिसके कारण वहां रखी सामग्री जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। आग एमआरएफ सेंटर के पुनर्चक्रण वाली सामग्री पर आग लगी लेकिन कुछ लोग इस पर भ्रमित कर रहे हैं कि कूड़े के ढेर में आग लगी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में संबंधित फर्म नोवेस्ट एनवायरमेंट सोल्यूशन एलएलपी ने कोतवाली में अज्ञात लोगों पर आग लगाए जाो पर प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *