बैंक स्टाफ को दिए आग से बचाव के टिप्स

Spread the love

अल्मोड़ा। अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत रानीखेत क्षेत्र में फायर सर्विस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में शनिवार को रानीखेत स्थित विभिन्न बैंकों में पहुंचकर कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान टीम ने नैनीताल बैंक, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में मौजूद स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और संचालन की जानकारी दी। कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने, घबराने से बचने और उपलब्ध संसाधनों का सही तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में समझाया गया। इस दौरान यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या दुर्घटना होने पर तुरंत डायल 112 पर सूचना दें, जिससे समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके। फायर सर्विस की टीम ने आग से बचाव के उपाय अपनाने और कार्यस्थल पर सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *