कोटद्वार-पौड़ी

नयार नदी में मत्स्य सीड किए प्रवाहित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर सोमवार को ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने नयार नदी बांघाट में मत्स्य जीवों को प्रवाहित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण व युवाओं से स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आर्थिकी को मजबूत करने की भी अपील की।
मत्स्य विभाग व समूह पलायन एवं चिंतन के संयुक्त तत्वाधान में रीवर रीचिंग कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने नयार नदी सीला बांघाट के पुल के नीचे पचास हजार मत्स्य सीड नयार नदी में प्रवाहित किए। इनमें रोहू एव सिल्वर कार्प प्रजाति की मछली के छोटे बच्चे शामिल थे। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जलचर जीवों एवं मछलियों के संवर्धन हेतु जनता को जागरूक होना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, अजय रावत, अनिल बहुगुणा, कृष्णा काला, प्रधान बिलखेत सुमित्रा देवी, प्रधान संगठन अध्यक्ष द्वारीखाल अर्जुन सिंह नेगी, मनमोहन बिष्ट, राकेश असवाल, पत्रकार जगमोहन डांगी, प्रेम प्रकाश कुकरेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!