हरी झंडी दिखाकर पेंशन प्रकाश यात्रा को रवाना किया

Spread the love

 

हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की हरिद्वार इकाई ने हरी झण्डी दिखाकर पेंशन प्रकाश यात्रा को रवाना किया। यात्रा को रवाना करने से पूर्व कनखल स्थित डा़हरिराम आर्य इंटर में हुई सभा को संबोधित करते हुए मोर्चे के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा एवं प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि नई पेंशन प्रणाली कर्मचारियों के लिए अभिशाप की तरह है। पेंशन प्रकाश यात्रा पेंशन के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। हरिद्वार इकाई के जिलाध्यक्ष डा़नवीन सैनी ने कहा कि पेंशन प्रकाश यात्रा कर्मचारियों के हित में जनमानस का समर्थन प्राप्त करने में क्रांतिकारी साबित होगी। जिला महासचिव संदीप शर्मा ने पुरानी पेंशन की पैरवी करते हुए कहा कि पेंशन कर्मचारी का अधिकार है। जिला मीडिया प्रभारी विजय सक्सेना ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे का सहारा तथा नई पेंशन टेंशन की तरह है। इस दौरान डा़हरिराम इंटर कलेज के प्रधानाचार्य ए़के़शर्मा, अशोक, गरिमा, ष्ण कुमार, विनोद उनियाल, नीरज आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *