कोटद्वार-पौड़ी

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र पौड़ी पहुंचे केशर का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भाजपा की नीतियों को बताया जन विरोधी
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद जिला मुख्यालय पौड़ी पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को एकजुट करना और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को केशर सिंह नेगी अपने गृहक्षेत्र पौड़ी पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पौड़ी पहुंचे नेगी का कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने केशर सिंह नेगी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता भी की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज आम लोग काफी परेशान हैं। कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से लोग आज महंगाई की मार से त्रस्त हैं। कहा कि भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। कहा कि युवाओं ने भू-कानून को लागू करने की मुहिम चलाई है। जो कि उत्तराखंड की जनता के लिए बेहद जरूरी है। जिसका वे समर्थन भी करते है। सरकार को युवाओं की मांग पूरी करते हुए भू-कानून लागू करना चाहिए। कहा कि पार्टी को एकजुट करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में बहुमत के साथ कांगेस पार्टी जीत हासिल करेगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक खुगशाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोशी, जिला महामंत्री वीरप्रताप, तामेश्वर आर्य, सरिता नेगी, योगेंद्र कुमार, भाष्कर बहुगुणा, गौरव सागर, आस्कर रावत आदि शामिल थे।
फ़ोटो कांग्रेस रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!