कोटद्वार-पौड़ी

समलौंण संस्था ने किया पैठाणी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही राठ क्षेत्र की समलौंण संस्था ने पैठाणी समलौंण वन में विभिन्न प्रजाति के सौ पौधों का रोपण कर इनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अब हर वर्ष इसी तिथि को संस्था की ओर से वृक्ष संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। ताकि लगाए गए पौधों के संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा सके। पैठाणी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम समलौंण सेना के सहयोग से किया गया। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। अपने संबोधन में संस्था के संस्थापक वीरेंद्र दत्त गोदियाल ने कहा कि बीते वर्ष आज के दिन वृक्ष जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया था। कहा कि संस्था की ओर से अब हर वर्ष आज के ही दिन वृक्ष संरक्षण दिवस के रूप मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पश्चिमी नयार का पानी लगातार घट रहा है, जिसे बचाने के लिए पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी बिमल भट्ट ने कहा कि समलौंण संस्था की यह एक अभिनव पहल है, जिसे हम सबको स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष बिना जीवन अधूरा है। इनका संरक्षण करना हर मानव का परम कर्तव्य है। इस मौके पर समलौंण संस्था के अध्यक्ष मनोज रोथाण, उपाध्यक्ष भगत सिंह गुसाईं, सचिव नरेंद्र सिंह नेगी, गिरीश चंद्र नौडियाल, मोहन सिंह रावत, वन पंचायत पैठाणी के पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह कंडारी, रामकृष्ण नौटियाल, समलौंण सेना नायिका सुनीता देवी भंडारी, रचना देवी, वीरा देवी, चांदनी देवी, हेमा देवी, लीला देवी, कौंशा देवी, ऊमा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!