Uncategorized

दो साल से फरार इनामी को हरियाणा से गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने दो साल से फरार इनामी को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ प्रेमनगर थाने में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष धनराज बिष्ट ने बताया कि धोखाधड़ी की शिकायत शेर जट निवासी ग्राम तफजलपुरा, पटियाला (पंजाब) ने दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया गजराज निवासी ग्राम खजूरी नागल, यमुनानगर (हरियाणा) से सुद्धोवाला में जमीन खरीदी थी। इसके लिए आरोपित ने 12 लाख रुपये लेकर बैनामा किया। शेर जट ने जब दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया तो पता चला कि जमीन गजराज के बजाय किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है। इस मामले में आरोपित गजराज के खिलाफ प्रेमनगर थाने में 30 जुलाई 2019 को मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से आरोपित फरार था। घर की कुर्की होने के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। ऐसे में उस पर 2500 रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित नाम बदलकर दूसरे राज्यों में प्रापर्टी डीलिंग कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!