Uncategorized

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने की वंदना कटारिया को 11 लाख रु० की सम्मान राशि देने की घोषणा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी को नई ऊंचाई पर ले जाने वाली टीम में शामिल वंदना कटारिया को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने 11 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि वंदना कटारिया ने ओलिंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। डॉ. घनशाला ने कहा कि ओलम्पिक में गोल की हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। भले ही भारतीय टीम हार गई है, लेकिन ओलंपिक में चौथे नंबर पर पहुंचना भी इतिहास रचने वाली उपलब्धि है। विश्वास है कि अगले ओलंपिक में तीन साल बाद भारत गोल्ड जरूर जीतेगा। डॉ. घनशाला ने कहा कि उत्तराखंड की महिला शक्ति कठोर शारीरिक और मानसिक श्रम करते है। उत्तराखंड के विकास में महिलाओं का बहुत योगदान है। उत्तराखंड की लड़कियों और लड़कों का अच्छी ट्रेनिंग मिले, तो उत्तराखंड खेलों में पदक पाने वाले राज्य के रूप में भी जाना जाएगा। उन्होंने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें किसी ट्रेनिंग के लिए जरूरत होगी, तो ग्राफिक एरा उन्हें प्रोत्साहित करेगा। अन्तरराष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी की ओर से रजिस्ट्रार ओंकार नाथ पंडित ने सम्मान राशि देने के संबंध में वंदना कटारिया के परिजन को पत्र लिखा है। पत्र लेकर ग्राफिक एरा का प्रतिनिधि मंडल डॉ. सुभाष गुप्ता और साहिब सबलोक के साथ हरिद्वार के रोशनाबाद में वंदना कटारिया के परिवार से मिलने रवाना हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!